State News (राज्य कृषि समाचार)

भू – संजीवनी से पाएं भरपूर उपज

Share

13 जून 2023, इंदौर: भू – संजीवनी से पाएं भरपूर उपज – आल्विन इंडस्ट्रीज़ का उत्पाद भू -संजीवनी उच्च गुणवत्ता वाला ऐसा उर्वरक है , जिसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों का इस तरह मिश्रण किया जाता है, कि इससे अधिक समय तक नमी बनी रहती है और खेत उपजाऊ बन जाते हैं। यही कारण है कि भू -संजीवनी को किसानों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है।

कम्पनी के संचालक श्री संदीप चौधरी ने बताया कि हमारा उत्पाद भू -संजीवनी एक ऐसा बहुआयामी उर्वरक है जो फसलों को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह फसलों की गुणवत्ता के तहत अन्न ,कंद,फल, बीज, रेशा, रस ,रंग, मिठास , विटामिन आदि  बढ़ाता है, साथ ही ज़मीन को हल्की ( भुरभुरी ) तथा फूलने में मदद करता है। यही नहीं यह पौधों में आवश्यक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों को भी नियंत्रित करता है। श्री चौधरी ने कहा कि भू -संजीवनी ज़मीन के क्षार को तो कम करता ही है , इसमें बेकार पड़े रासायनिक खाद को दुबारा इस लायक बना देता है ,कि फसल इसे फिर से भोजन के रूप में ग्रहण कर सके। यह फसलों को स्वस्थ रखने और अच्छी वृद्धि करने में सहायक है। इसके अलावा यह प्राकृतिक प्रतिकूल प्रभावों के विरुद्ध पौधों की प्रतिरोधकता को भी बढ़ाता है।

उपयोग कैसे करें ? – भू -संजीवनी का उपयोग ज़मीन पर ही करें। बुवाई से पहले भू- संजीवनी को खेत में अच्छी तरह फैलाकर फिर बखर दें। इसका उपयोग अलग से अथवा रासायनिक खाद के साथ भी कर सकते हैं। इसके चमकारिक परिणाम मिलते हैं और पैदावार भपूर मिलती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements