Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीष्मकालीन ज्वार किस्म हाईटेक-8205 प्रदर्शन का अवलोकन किया

24 अप्रैल 2025, पांढुर्ना: ग्रीष्मकालीन ज्वार किस्म हाईटेक-8205 प्रदर्शन का अवलोकन किया – उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा गत दिनों विभागीय टीम के साथ पांढुर्णा जिले के विकासखंड सौंसर के ग्राम पिपलानारायणवार के कृषक श्री उज्जवल चौधरी के खेत में ग्रीष्मकालीन ज्वार किस्म हाईटेक-8205 का प्रदर्शन का अवलोकन किया गया।

इस दौरान किसान से चर्चा की गई एवं फसल स्थिति बहुत अच्छी पायी गई। फसल की बोनी 22 जनवरी को की गई, जो लगभग 15 मई तक पककर तैयार हो जायेगी । पांढुर्णा जिले के किसानों के लिये अर्ली कपास के बाद ग्रीष्मकालीन ज्वार की फसल एवं  मूंग  की फसल बेहतर विकल्प के रूप में किसान अपना रहे हैं । जिले में लगभग एक हज़ार हेक्टेयर में ज्वार, एक हज़ार हेक्टेयर में  मूंग  फसल एवं लगभग 500  हेक्टेयर  क्षेत्र में मूंगफली की ग्रीष्मकालीन बुवाई की गई है ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com