Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर वालों को खूब भा रहे हैं रसायन मुक्त खाद्यान्न व सब्जियां

06 जनवरी 2026, ग्वालियर: ग्वालियर वालों को खूब भा रहे हैं रसायन मुक्त खाद्यान्न व सब्जियां – ग्वालियर में जैविक हाट ,मेला रोड़ स्थित कृषि  कार्यालय परिसर में हर रविवार को लगता है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस जैविक हाट का निरीक्षण किया। साथ ही जैविक दालें खरीदीं और यूपीआई से भुगतान किया। कलेक्टर ने  कृषि विभाग के अधिकारियों को जैविक हाट का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।उन्होंने जैविक हाट में मिलेट्स से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाने के लिए भी कहा।

 उल्लेखनीय है कि जैविक हाट (जैविक सेतु) में   रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित अनाज व दालों के साथ- साथ अमरूद, आंवला एवं आलू, मूली, पालक, गाजर तथा अन्य सब्जियां भी उपलब्ध  है । यह जैविक  खाद्य उत्पाद ग्वालियर  वालों  को खूब भा रहे हैं। खासतौर पर हल्दी, चावल, गुड़, आंवला, काला गेहूँ, ज्वार, दालें इत्यादि की खूब बिक्री हो रही है।  

 उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक हाट में इस बार किसानों की लगभग 40 हजार रुपए की बिक्री हुई है। प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित हल्दी, चावल, गुड़, आंवला व काले गेहूँ की लोगों ने खरीददारी की। इसके अलावा ज्वार, बाजरे का आटा, दालें व वर्मी कम्पोस्ट भी खूब बिके। जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए सभी खाद्यान्न व सब्जियां वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, वर्मीवास इत्यादि जैविक खादों से पैदा की गई हैं। जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए हर प्रकार के खाद्यान्न व सब्जियों के बारे में शहरवासी यह भी जान सकते हैं कि कौन सा खाद्यान्न किस किसान द्वारा उत्पादित किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जैविक अर्थात प्राकृतिक खेती कर रहे  किसानों के लिये जैविक हाट में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध है। इसके लिए किसान  मोबाइल फोन नं. 9826189202 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें