Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

औरिया स्थित नवीन मंडी में मटर खरीदी शुरू, किसान और व्यापारियों में उत्साह

04 दिसंबर 2024, जबलपुर: औरिया स्थित नवीन मंडी में मटर खरीदी शुरू, किसान और व्यापारियों में उत्साह –  प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में  सोमवार से औरिया स्थित नवीन मंडी में मटर खरीदी शुरू हो गई है। नवीन मंडी को लेकर किसानों के साथ साथ व्यापारियों में भी भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।

औरिया स्थित मंडी प्रांगण में मौजूद अनुविभागीय अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि पहले दिन आज लगभग 70 से 80 किसान अपना मटर लेकर विक्रय करने आए हैं। कांटा व्यापारी और पल्लेदार सहित सभी किसानों के सहयोग से मटर विक्रय सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मटर मंडी के समीप स्थित सवा सौ एकड़ भूमि चिन्हित कर सब्जी एवं फल मंडी को भी एक साल के भीतर स्थापित करने योजना तैयार की जा रही है। साथ ही आने वाले समय में मटर मंडी में शेड निर्माण का कार्य भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। श्री सिंह ने मंडी की आधारभूत जानकारी देते हुए बताया कि यह मंडी बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था से युक्त है। मंडी में आने जाने के लिए दो रास्तों को तैयार किया गया है। साथ किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मजबूत फर्श का निर्माण भी मंडी स्थल पर किया गया है। नवीन मंडी की शुरुआत विधि विधान से पूजन कर किया गया है।

 कुंवरपुर गाँव से आए किसान रामेश्वर घुर्रक ने बताया कि वह 80 बोरी मटर बेचने के लिए नई मंडी आए हैं। इससे पहले शहर के अन्दर मंडी होने के कारण किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लम्बे ट्रैफिक जाम में फंस जाने के कारण किसानों का समय नष्ट हो जाता था और ईंधन की भी अच्छी खासी खपत हो जाती थी। मंडी देर से पहुँचने के कारण माल कम दाम में बेचना पड़ता था, जिसके कारण मोटा मुनाफ़ा भी नहीं होता था। रामेश्वर ने बताया कि शहर से बाहर मंडी को ओरिया में स्थापित करने के प्रशासन के निर्णय से किसानों में ख़ुशी की लहर है। यह निर्णय किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बाहर से आने वाले किसानों को व्यापार करने शहर के अन्दर नहीं जाना पड़ेगा। ऑटो, रिक्शा और चार पहिया वाहनों के बीच घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहने से समय नष्ट नहीं होगा। साथ ही लम्बे जाम के कारण व्यर्थ जलने वाले ईंधन को भी बचाया जा सकेगा। इस दौरान रामेश्वर ने मंडी में प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था की भी जमकर तरीफ की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com