राज्य कृषि समाचार (State News)

संतरे के बगीचे में ड्रिप संयंत्र स्थापित कर पार्वती बाई ने कमाए 5.88 लाख

25 दिसंबर 2024, नीमच: संतरे के बगीचे में ड्रिप संयंत्र स्थापित कर पार्वती बाई ने कमाए 5.88 लाख – नीमच जिले की जावद विकासखंड के ग्राम जनकपुर की महिला किसान पार्वती बाई पति रामचंद्र पाटीदार द्वारा 10 वर्ष पूर्व 1  हेक्टेयर में 400 पौधे संतरे का बगीचा लगाया था, जिसमें ड्रिप संयंत्र स्थापित नहीं किया था, पानी की पर्याप्तता के कारण वे संतरों में सिंचाई, बहाव विधि से  करती थीं , पौधों को कम-अधिक सिंचाई करने से बगीचे में फ्लावरिंग  नहीं  हो पाती थी, जिसके कारण 50 से 60 प्रतिशत फल झड़ जाते थे एवं बगीचे में खरपतवार अधिक होने के कारण  मजदूरी  भी अधिक लग रही थी। विगत 1 -2 वर्ष से बगीचे में अफलन की स्थिति निर्मित हो रही थी, इस संबंध में  उन्होंने  उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, तो  उन्होंने  ड्रिप संयंत्र स्थापित करने की सलाह दी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

पार्वती बाई पाटीदार ने वर्ष 2019-20 में उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया और कृषक अंश राशि 21 हजार 346 रुपये जमा कर, कुल लागत 40 हजार 412 रूपये का  ड्रिप  संयंत्र लगवाया। इस पर शासन की ओर से 19065 रुपये का अनुदान मिला। मजदूरी 52 हजार रुपये, खाद एवं दवाई 40 हजार रुपये अन्य खर्च  18 हजार रुपये इस प्रकार कुल लागत एक लाख 31 हजार 346 रुपये खर्च किए।  ड्रिप  संयंत्र स्थापित करने के उपरान्‍त समस्त 400 पौधों में पानी बराबर मात्रा में प्राप्‍त हुआ। जिससे पर्याप्त मात्रा में पौधों में नमी बनी रही एवं 40 से 50 प्रतिशत जल की भी बचत हुई। बचे हुए पानी से गर्मियों में  सब्जियों  की खेती की। जिससे पार्वती बाई को अतिरिक्‍त आय हुई। फर्टिगेशन के माध्‍यम से जल विलेय उर्वरक, सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व आदि वेंचुरी के माध्‍यम से पौधों को दिया, जिससे पौधों पर फल अप्रैल माह तक रहे।

पार्वती बाई को 1  हेक्टेयर में वर्ष 2022 में तकरीबन 400 क्विंटल संतरा का उत्पादन प्राप्‍त हुआ, जो 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से विक्रय किया। जिससे पार्वती बाई को कुल आमदनी 7 लाख 20 हजार रुपये हुई । जिसमें उसकी लागत निकाल कर शुद्ध मुनाफा 5 लाख 88 हजार रुपये प्राप्त हुआ। आज जनकपुर गांव संतरे की खेती के कारण समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement