Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंकज और 32 छात्रों ने मिलकर बनाई प्याज निकालने की मशीन

10 जनवरी 2023, धार: पंकज और 32 छात्रों ने मिलकर बनाई प्याज निकालने की मशीन – धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम पचखेड़ा के किसान के बेटे श्री पंकज पाटीदार ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जबलपुर के करीब 32 छात्रों के साथ मिलकर प्याज निकालने की मशीन बनाई है। इस मशीन की मदद से जमीन से प्याज निकालने में आसानी होगी। प्याज कटाई में मजदूरों की परेशानी से भी जूझना पड़ता है। यह मशीन किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।

छात्र पंकज पाटीदार ने बताया कि यह मशीन 32 छात्रों की टीम ने बनाई है, जो आठ हार्स पावर से चलती है और एक घंटे में तीन हेक्टेयर में प्याज निकाल सकती है। इस मशीन के निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी, जो अब पूर्ण हुई है। यह मशीन एक लाख 50 हजार रुपये की लागत से तैयार की गई है। इस मशीन को तैयार करने के पश्चात प्रतियोगिता में आकलन किया गया था, जिसमें खोदाई की क्षमता 91.3 प्रतिशत तक रहेगी। इस टीम को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट डिजाइन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस दौरान टीम को 25 हजार रुपये तथा शील्ड भेंट की गई थी।

प्याज़ निकालने की यह मशीन आने वाले समय में किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक होगी। इस प्रकार की मशीन से किसान को खेती कार्य करने में मजदूरों की बचत के साथ ही समय पर फसल निकालने से वह खराब भी नहीं होगी और सही दाम भी मिलेंगे। अधिकांश क्षेत्रों में मजदूरों की समस्या होने पर किसान समय से फसल नहीं निकाल पाते हैं, अब यह मशीन उनके लिए फायदेमंद रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक व्यापार नियमों में संशोधन करने केंद्रीय राज्यमंत्री से अपील

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )