राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: रामदास को पॉली हाउस में गुलाब की खेती से हो रही साल भर आय

06 फरवरी 2026,  (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): पांढुर्ना: रामदास को पॉली हाउस में गुलाब की खेती से हो रही साल भर आय – ग्राम सिवनी, जिला  पांढुर्ना  के कृषक श्री रामदास पाठे द्वारा उद्यान विभाग की MIDH योजना का लाभ लेकर  पॉली हाउस निर्माण कर आधा एकड़ क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए गुलाब की खेती की जा रही है। संरक्षित खेती के इस सफल मॉडल से किसान को कम रकबे में पूरे वर्ष आय प्राप्त हो रही है, जो अन्य किसानों के लिए एक बेहतर और लाभकारी विकल्प के रूप में सामने आ रहा है।

कृषक श्री रामदास पाठे द्वारा की जा रही गुलाब की खेती का निरीक्षण उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने विभागीय टीम के साथ किया। निरीक्षण के दौरान संरक्षित खेती की तकनीकों, फसल की स्थिति और उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा किसान से विस्तार से चर्चा की गई।

संरक्षित खेती के माध्यम से उत्पादित गुलाब की बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है। कृषक द्वारा उगाए गए फूल नागपुर भेजे जा रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। यह पहल दर्शाती है कि पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम भूमि में भी अधिक और स्थायी आय अर्जित कर सकते हैं। श्री रामदास पाठे की यह पहल जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि शासन की योजनाओं का सही उपयोग कर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture
पांढुर्ना: रामदास को पॉली हाउस में गुलाब की खेती से हो रही साल भर आय

Advertisements