राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: सीसीआई द्वारा कपास खरीदी की अंतिम तिथि 27 फरवरी

17 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना: सीसीआई द्वारा कपास खरीदी की अंतिम तिथि 27 फरवरी – भारतीय कपास निगम ( सीसीआई ) द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास की खरीदी की जा रही है। निगम द्वारा कपास खरीदी की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है। अतः जो किसान भाई कपास किसान एप्प पर पंजीकृत हैं , वे एप्प के माध्यम से स्लॉट बुक कर नजदीकी खरीदी केंद्र पर 27 फरवरी तक कपास विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सीसीआई के पांढुर्ना / सौंसर केंद्र प्रभारी श्री के एल बघेल ने कृषक जगत को बताया कि भारतीय कपास निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी के लिए 27 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद सीसीआई द्वारा कपास की खरीदी नहीं की जाएगी। जो कृषक कपास किसान एप्प पर पंजीकृत हैं, वे स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसानों का तुरंत अनुमोदन कर स्लॉट बुक कर रहे हैं ।  सौंसर में कपास खरीदी तेज़ गति से चल रही है।अतः पांढुर्ना के पंजीकृत किसान सौंसर आकर भी अपना कपास बेच सकते हैं।  पंजीकृत किसानों से अनुरोध है कि  तुरंत स्लॉट बुक कर अंतिम तिथि से पूर्व कपास की बिक्री करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements