पांढुर्ना : ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक संपन्न
28 मई 2026, पांढुर्ना: पांढुर्ना : ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक संपन्न – बुधवार को नगर पालिका सभाकक्ष पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा, जिला पांढुर्णा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान 2026 एवं ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा सदस्यता महाअभियान 2026 में निर्धारित लक्ष्यों के अनुपात में न्यूनतम प्रगति वाली पैक्स समितियों पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया कि पांढुर्णा जिले की समस्त 49 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां 10 जून तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गैर कृषक सदस्यों को समिति का सदस्य बनाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद के उठाव में तेजी लाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रशासन प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. छिंदवाड़ा, सहकारिता निरीक्षक कार्यालय उपयुक्त सहकारिता छिंदवाड़ा, शाखा प्रबंधक समस्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. छिंदवाड़ा जिला पांढुर्ना, अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पांढुर्ना, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

