Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना कलेक्टर ने कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की

उमेश खोड़े

16 मई 2024, पांढुर्ना: पांढुर्ना कलेक्टर ने कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की – पांढुर्ना कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ने बुधवार को जिला स्तरीय समय सीमा की बैठक में कृषि और उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की , जिसमें खरीफ और रबी फसल पर चर्चा की गई।  साथ ही उन्नत खेती और फलोद्यान का रकबा बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिले में उन्नत खेती को बढ़ावा दें। इसके लिए योजनाएं बनाएं। खरीफ फसल में उर्वरक की मात्रा , रासायनिक खादों के भंडारण और सिंचाई सुविधाओं  के साथ ही आगामी रबी फसलों के लिए भी पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। आपने जिले में फलोद्यान का रकबा बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया। बैठक में उद्यानिकी निरीक्षक ने विभागीय योजना से 165 हेक्टेयर और विभागीय  प्रयासों से कृषकों द्वारा 189  हेक्टेयर संतरा क्षेत्र का विस्तार करने की  जानकारी दी गई। समय सीमा बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना , पौधरोपण और तालाब निर्माण को लेकर पांढुर्ना ,सौंसर में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com