राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना: गेंदे के फूल की खेती का अपर कलेक्टर द्वारा अवलोकन

02 फरवरी 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना)पांढुर्ना: गेंदे के फूल की खेती का अपर कलेक्टर द्वारा अवलोकन – ग्रामीण आजीविका और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्राम सिराठा में गेंदे के फूल की खेती का विशेष अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री तथा संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी ने संयुक्त रूप से गांव के फूलों के खेतों और किसानों द्वारा अपनाई गई तकनीकों का निरीक्षण किया।

अवलोकन के दौरान अधिकारियों ने गेंदे के फूल की विभिन्न किस्मों, उन्नत कृषि तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी खेती में आने वाली चुनौतियों, लागत और बाजार तक पहुंच की समस्याओं को समझा। अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने कहा कि गेंदे की खेती न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करती है, बल्कि महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन भी है।

संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों, जैविक उत्पादन बढ़ाने के उपाय और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि गेंदे के फूल की खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलना संभव हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements