Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केन्द्रीय सचिव श्री आहूजा द्वारा म.प्र. में प्रिसीजन खेती का अवलोकन

03 सितम्बर 2022, भोपाल: केन्द्रीय सचिव श्री आहूजा द्वारा म.प्र. में प्रिसीजन खेती का अवलोकन – भारत सरकार के कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा अपनी 2 दिवसीय यात्रा पर गत 2 सितम्बर को भोपाल पधारे। आपने मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में चल रहे नवोन्मेषी कार्यों का अवलोकन किया। श्री आहूजा ने सटीक खेती (प्रिसीजन फार्मिंग) कृषि में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग, एफपीओ के गठन, कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान म.प्र. के अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, कृषि संचालक सुश्री प्रीति मैथिल ने राज्य के कृषि परिदृश्य को रेखांकित करते हुए व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की।

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में नई सोयाबीन का श्री गणेश; 11 हज़ार प्रति क्विंटल की सर्वाधिक बोली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भ्रमण की इस कड़ी में केन्द्रीय कृषि सचिव श्री आहूजा ने भोपाल के पास अमलहा में स्थापित इकार्डा संस्थान (इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च इन ड्राय एरियाज) में प्रिसीजन फार्मिंग पर म.प्र. कृषि विभाग द्वारा चल रहे पायलट प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।
इकार्डा के निदेशक डॉ. शिवकुमार अग्रवाल ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री बी.एल. बिलैया, श्री जी.एस. चौहान, श्री मनोज जैन भी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )