Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में धान खरीद का लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हुआ भुगतान – दुष्यंत चौटाला

धान की रिकॉर्ड खरीद हुई, 52 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका
81 हजार मीटिक टन बाजरे की एमएसपी पर की गई खरीद

01 नवम्बर 2022, चंडीगढ़: हरियाणा में धान खरीद का लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हुआ भुगतान – दुष्यंत चौटाला – हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। फसल खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। सरकार ने 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इस बार तो एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए केवल 48 घंटों में ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 52 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की जा चुकी है और किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

81 हजार मीट्रिक टन बाजरे की एमएसपी पर की गई खरीद

श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तक प्रदेश में हैफेड के द्वारा 81,313.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई है। भिवानी में सर्वाधिक 22,223.90 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसी प्रकार, झज्जर में 15,710.45 मीट्रिक टन, महेंद्रगढ़ में 14,757 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। अब तक किसानों को तय समयावधि में लगभग 160 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

1 नवंबर से शुरू होगी मूंगफली की खरीद

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबर से मूंगफली की खरीद शुरू होगी। इसके लिए फतेहाबाद, हिसार और सिरसा जिलों में 7 मंडियों की व्यवस्था  की गई है। उन्होंने कहा कि मूंगफली की खरीद एमएसपी पर की जाएगी और इस बार मूंगफली के लिए 5850 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )