राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में 2 दिसम्बर से प्रारम्भ होगी धान की खरीदी

15 नवंबर 2024, बालाघाट: बालाघाट में 2 दिसम्बर से प्रारम्भ होगी धान की खरीदी – भारत शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25  अंतर्गत  समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति जारी कर दी गई है। अब जिले में धान खरीदी का कार्य 2 दिसम्बर से प्रारम्भ हो जाएगा। शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समर्थन मूल्य धान कॉमन 2300 रुपये तथा धान-ए-ग्रेड 2320 रुपये प्रति क्विंटल उपार्जित की जाएगी। धान खरीदी 2 दिसंबर से 20 जनवरी तक सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक कार्य संपादित होगा।

 कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बुधवार को जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक में शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुसार खरीदी व परिवहन जैसे बिंदुओं पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों से अब नीति के अनुसार उपार्जन केंद्र निर्धारण और परिवहन तथा भंडारण के लिए गोदामों के अधिग्रहण प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है।  उन्होंने गत वर्ष खरीदी में जिन बिंदुओं पर समस्या हुई थी। उनको लेकर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए है। साथ ही नीति के अनुसार परिवहन के प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल, जिला विपणन अधिकारी श्री विवेक तिवारी, केंद्रीय बैंक सीईओ श्री श्री आरसी पटले, कृषि उपसंचालक श्री राजेश खोब्रागड़े व सम्बधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।

1 लाख 30 हजार किसानों से धान खरीदी के लिए योजना बनी – गत वर्ष 1 लाख 8 हजार 154 किसानों से 5 लाख 85 हजार मेट्रिक टन धान खरीदा गया था। जबकि पंजीयन 117596 किसानों  ने पंजीयन कराया था। जिला विपणन अधिकारी श्री विवेक तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख 30 हजार 810 किसानों ने धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इस वर्ष 13214 अधिक किसानों का पंजीयन और रकबा  बढ़ने से 6 लाख 25 हजार मैट्रिक टन तक धान खरीदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गत वर्ष 189 केंद्रों पर खरीदी की गई थी। जिसमें 26 केंद्र गोदाम स्तरीय बनाएं गए थे। खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने बताया कि 1 लाख 30 हजार 810 किसानों के पंजीयन के आधार पर 176420 हेक्टेयर कुल धान का रकबा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement