राज्य कृषि समाचार (State News)

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिलों का किया जा रहा समग्र विकास

14 अगस्त 2024, भोपाल: हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिलों का किया जा रहा समग्र विकास – राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने  किन्नौर जिला के टापरी स्थित वन विश्राम गृह के प्रागंण में जिला में विश्व के पहले जीयोथर्मल तकनीक से बनने जा रहे सी.ए स्टोर की आधारशीला रखी। इस दौरान आईसलैंड देश के एम्बेसडर बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन, कॉमर्शयल काउंसलर राहुल चोंगथम, जीयेट्रॉपी के चेयरमैन टोमस ओटो हानसन, कलेरा ग्रूप के सीईओ गुडमुनडूर थोर थोरमोडसन तथा जीयोथर्मल वैज्ञानिक उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस तकनीक से निर्मित होने वाले सी.ए स्टारे से जिला के बागवानों को सस्ती दरों में भण्डारन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आईसलैंड व हिमाचल सरकार के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया जिसके उपरान्त इस सी.ए स्टोर की आधारशीला रखी गई तथा विश्व का पहला जीयोथर्मल तकनीक पर आधारित कोल्ड स्टोर जिला में निर्मित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों के बागवानों की आर्थिकी में बढ़ावा लाने मद्देनजर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिसमें सेब को प्रति रुपये किलो की दर से खरीदना व यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के निर्णय शामिल हैं। इसके अलावा किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए उन्हें उन्नत किस्म की फसलों के बीज व नवीनतम तकनीक प्रदान की जा रही है ताकि लद्यु एवं सीमान्त किसानों की आय में बढ़ौतरी की जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया की वैश्विक स्पर्धा के युग में किसान व बागवान उन्नत व नवीनतम किस्म की फसलें व पौधे रोपित करें ताकि किसानों व बागवानों को उनकी नकदी फसलों के दाम विदेशी आयतीति फसलों से अधिक प्राप्त हो सकें।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के भूमिहीन लोगों के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत शीघ्र ही भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि भूमिहीन व्यक्ति को उसकी अपने नाम की जमीन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 तत्कालीन मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार की देन है जिन्होंने इस कानून को लागू किया था।

Advertisement8
Advertisement

इसके अलावा जनजातीय जिला के उपेक्षित वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा सभी को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार अग्रसर है। आईसलैंड देश के एम्बेसडर बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आईसलैंड के वैज्ञानिक जीयोथर्मल तकनीक का प्रशिक्षण बागवानी विशेषज्ञों को प्रदान करेंगे ताकि इस प्रशिक्षण से बागवान लाभान्वित हो सकें। राजस्व मंत्री ने आईसलैंड देश के राजदूत के स्वागत में उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति से रंगा-रंगा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अवगत करवाया।

Advertisement8
Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने महादेव खेल एवम सांस्कृतिक क्लब पोवारी को सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए 25 हजार रूपए की राशि तथा आइसलैंड देश के राजदूत बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन ने 15 हजार रूपए की राशि प्रदान की। इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने टापरी स्थित वन विश्राम गृह छोलतू में बने लकड़ी के डिपो का लोकापर्ण किया तथा कहा कि इस डिपो के बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों के बालन की समस्या समाप्त होगी तथा लोगों को घर-द्वार पर लकड़ी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक एचपीएमसी सुदेश मोक्टा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement