राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में 86 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, गेहूं के लिए सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन

10 मार्च 2026, विदिशा: विदिशा जिले में 86 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, गेहूं के लिए सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन – रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर फसलों के उपार्जन के लिए जिले में किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।जिसकी अंतिम तिथि वृद्धि उपरांत दस मार्च नियत की  गई है। जिले में आठ मार्च के प्रथम पहर तक कुल 86,497 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पंजीकृत कुल रकबा 2,62,978.42 हेक्टेयर दर्ज किया गया है। पंजीयन में गेहूं की फसल के लिए सर्वाधिक किसानों ने आवेदन किया है।

उपार्जन कार्यों के नोडल व जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल तंतुवाय ने बताया है कि जिले की विभिन्न तहसीलों में किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है। आंकड़ों के अनुसार विदिशा तहसील में सबसे अधिक 15,005 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा यहां कुल 45,452.20 हेक्टेयर क्षेत्र दर्ज किया गया है। इसके बाद सिरोंज में 10,592, बासौदा में 10,046, नटेरन में 8,796 और शमशाबाद में 8,227 किसानों ने पंजीयन कराया है।

अन्य तहसीलों में भी बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है। कुरवाई में 7,821, लटेरी में 6,353, गुलाबगंज में 5,226, ग्यारसपुर में 5,080, त्यौंदा में 4,513, पठारी में 2,996 तथा विदिशा नगर में 1,842 किसानों का पंजीयन दर्ज किया गया है।

फसलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 75,583 किसानों ने गेहूं, 22,711 किसानों ने चना, 18,221 किसानों ने मसूर तथा 4,118 किसानों ने सरसों की फसल के लिए पंजीयन कराया है।

समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन के आधार पर ही खरीदी केंद्रों पर फसल की खरीद की जाएगी।  किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने पंजीयन की जानकारी की पुष्टि कर लें तथा खरीदी संबंधी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements