बिना मिट्टी की खेती पद्धति पर विशेष कार्यशाला का आयोजन
15 फरवरी 2026, रायपुर: बिना मिट्टी की खेती पद्धति पर विशेष कार्यशाला का आयोजन – छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर-26 स्थित आवासीय परिसर में हाइड्रोपोनिक्स (बिना मिट्टी की खेती) पद्धति पर आधारित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कम जगह और बिना मिट्टी के फल एवं सलाद वाली सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ ‘टेरेस गार्डन’ की स्थापना के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यशाला का शुभारंभ निगम के प्रबंध संचालक प्रेम कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हाइड्रोपोनिक्स जैसी आधुनिक तकनीकें न केवल सीमित स्थान में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आय बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने इस पहल को शासकीय योजनाओं के अनुरूप कृषि नवाचार की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
कार्यशाला में हाइड्रोपोनिक्स विशेषज्ञ और मुख्य प्रशिक्षक जावेद आलम ने प्रतिभागियों को इस तकनीक की बारीकियों से अवगत कराया।
मृदा-रहित खेती (Soil–less Farming): बिना मिट्टी के केवल पोषक तत्वों वाले पानी में पौधे उगाने की विधि। न्यूट्रिशन फ्लो टेक्निक (NFT): पानी के प्रवाह के जरिए पौधों को सीधे पोषण देने की आधुनिक विधि। टेरेस गार्डन: घर की छतों पर कम लागत में सब्जी उत्पादन की तकनीक। नर्सरी प्रबंधन: हाइड्रोपोनिक नर्सरी की स्थापना और उसके रख-रखाव के तरीके। प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं था; व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

