रूपारेल में जैविक प्रशिक्षण आयोजित
18 अगस्त 2025, आगर मालवा: रूपारेल में जैविक प्रशिक्षण आयोजित – उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया के मार्गदर्शन में नलखेड़ा तहसील के ग्राम रूपारेल में परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत सर्विस प्रोवाइडर पतंजलि आर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट,हरिद्वार के द्वारा किसानों का जैविक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष कुमार ने किसानों को कीट व रोग प्रबंधन के साथ जैव कीटनाशक बनाने की संपूर्ण जानकारी किसानों को दी गई। कृषि विस्तार अधिकारी श्री नारायण जाट ने जैविक खेती पर किसानों का मार्गदर्शन किया। पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट के श्री जुझार सिंह ने योजनाओं के बारे में एवं पीजीएस प्रमाणीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी। बी.टी.एम. आत्मा श्री दिनेश दांगी ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की लागत कम करने और आय दोगुनी करने के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में विजय कृष्णा स्पाइसेज कंपनी के श्री राम लखन धाकड़ ने मार्केटिंग के लिए किसानों से जैविक धनिया खरीदने की गारंटी प्रदान की। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: