राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में प्रत्येक शनिवार जैविक बाजार

28 नवंबर 2025, भोपाल (कृषक जगत) : भोपाल में प्रत्येक शनिवार जैविक बाजार – राजधानी वासियों को भी प्रत्येक शनिवार जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाज ,फल, सब्जियों को खरीदने का अवसर मिलेगा । जिला प्रशासन भोपाल ने शहर के नए भोपाल में प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से रात्रि आज, 8 बजे तक अरेरा कॉलोनी के 10 नंबर स्टाफ स्थित राग भोपाली विराट इलेक्ट्रॉनिक्स के पास पर जैविक बाजार लगाने हेतु स्थान चिन्हित किया है।

29 नबम्वर से जैविक बाजार प्रारंभ हो जाएगा। मनुष्य के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल जैविक एवं प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाज,फल, सब्जियों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जैविक बाजार की स्थापना की गई है। जिले के किसान स्वयं द्वारा उत्पादित जैविक
फल ,सब्जियां ,अनाज का विक्रय करेंगे। जिले की उपसंचालक कृषि श्रीमती सुमन प्रसाद ने बताया कि जैविक बाजार में गेहूं, चना, उड़द, हल्दी, दाल, चावल आदि अनाजों के साथ जैविक तरीके से उत्पादित फल एवं सब्जियां जिनमें हरा पालक ,लहसुन ,लौकी, सेम, प्याज ,मेथी ,बैंगन ,अमरुद,वेर एवं मौसमी सब्जियां उपलब्ध रहेंगी ।प्रत्येक शनिवार को लगने वाले जैविक बाजार से एक और जैविक अनाज उपयोग से मनुष्य का स्वास्थ्य सुधरेगा वही इस क्षेत्र में गतिशील किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement