Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

ऑर्गेनिक खेती ने रामनरेश को बनाया आत्मनिर्भर

29 अप्रैल 2025, मुरैना: ऑर्गेनिक खेती ने रामनरेश को बनाया आत्मनिर्भर –  पोरसा विकासखण्ड के ग्राम धर्मगढ़ निवासी रामनरेश कुशवाह परंपरागत खेती को छोड़कर उद्यानिकी विभाग के माध्यम से ऑर्गेनिक खेती कर उद्यानिकी फसलों से दोगुना लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन गये है।

ग्राम धर्मगढ़ निवासी श्री रामनरेश कुशवाह बताते है, कि पुरखों की तरह परंपरागत खेती अभी तक करते आ रहे थे। एक दिन उद्यानिकी विभाग में पहुंचकर खेती के बारे में सलाह ली, वहां पर उपस्थित वैज्ञानिकों ने बताया कि परंपरागत खेती को छोड़कर ऑर्गेनिक खेती अपनाने के लिये किसान भाई रूख अपनाये, जिसमें दोगुना मुनाफा मिलने के अधिकतर चांस रहते है। श्री कुशवाह ने बताया कि मैंने उनकी बात मान ली और तत्काल नर्सरी पोरसा उद्यानिकी विभाग से सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत टमाटर का शंकर बीज क्रय किया। जिसको मैंने अपने एक बीघा खेत में बोया था। टमाटर की बंपर पैदावार हुई, चूंकि मंडी में रेट कम था, फिर भी मैंने 50 हजार रुपये का टमाटर बेच दिया। जबकि परंपरागत खेती करने से मात्र मुझे पूरे वर्ष में 25 हजार रुपये ही प्राप्त हो पाते थे।

मैं आसपास के  किसानों को यही आग्रह करता हूं, कि परंपरागत खेती को छोड़कर ऑर्गेनिक खेती की ओर जाये और दोगुना मुनाफा पाये। अब तो मुझे उद्यानिकी खेती के करने के लिये और उत्साह मिलने लगा है, मैंने भिंडी, तोरई, बैंगन, मिर्ची आदि की उद्यानिकी फसलें भी लेना प्रारंभ कर दिया है। रामनरेश कुशवाह कहते है, कि ऑर्गेनिक खेती अपनाने से कीट, पतंग कम आते है और ऑर्गेनिक खेती से जमीन की उर्वरक शक्ति की क्षमता बढ़ती रहती है। उन्होंने बताया कि दोगुनी आय प्राप्त होने से मेरे परिवार की माली हालत में सुधार हुआ है। मैं बहुत खुश हूं कि उद्यानिकी विभाग ने ऐसी सलाह देकर मेरे तो परिवार में खुशहाली ला दी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com