26 पटवारियों का दो दिन का वेतन काटने के आदेश
फार्मर रजिस्ट्री एवं बकेट क्लेमिंग कार्य में लक्ष्य पूर्ण नहीं किया
09 जून 2026, मुरैना: 26 पटवारियों का दो दिन का वेतन काटने के आदेश – कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा समस्त पटवारियों को 03 जून से 10 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपने-अपने हल्कों में शिविर आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री एवं बकेट क्लेमिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत तहसीलदार कैलारस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के अनुसार तहसील कैलारस के पटवारी 03 एवं 04 जून 2026 को प्रतिदिन निर्धारित 10 बकेट क्लेमिंग कार्य का लक्ष्य पूरा नहीं कर सके। साथ ही इनका समग्र कार्य निष्पादन भी 50 प्रतिशत से कम पाया गया। इस पर सबलगढ़ एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी ने कैलारस के 16 एवं सबलगढ़ के 10 पटवारियों का लक्ष्य पूर्ति में असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर दो दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
जिनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए उनमें कैलारस तहसील के ग्राम तिलोंजरी के श्री दीपक त्यागी, सुहास के श्री दीपक यादव, बंधरेठा के श्री दुर्गेश शर्मा, खेड़ाकलां श्री कृष्णकांत मुदगल, ऐंचोली के श्री मनीष शर्मा, शहदपुर के श्री मुनेश खंडेलिया, खेड़तोर के श्री नागेन्द्र जादौन, डमेजर के श्री नीतेश गौड़, बड़वन की श्रीमती रीना गर्ग, डोंगरपुर मानगढ़ के श्री सतीश त्यागी, सगोरिया के श्री शिशुपाल जादौन, विलगांव क्वारी के श्री सुधांशु शर्मा, ब्रह्मबाजना के श्री सूरज टेगौर, सेमई के श्री उपेन्द्र करेरिया, मामचौन के श्री विवेक जादौ और बघरौली की श्रीमती अनघा शर्मा के नाम शामिल है। इसी प्रकार सबलगढ़ तहसील के ग्राम रूपा का तोर के श्री विजय कुमार शर्मा, खेरला संतोषपुर के श्री दिलीप कुमार शर्मा, शिवलालपुरा (कुल्होली) के श्री प्रदीप कुमार, कैमारी के श्री राकेश कुमार गौड़, धरसोला की श्रीमती आरती गुप्ता, सलेमपुर के श्री पप्पन जाटव, कैमाराखुर्द के श्री बालूराम आदिवासी, बावड़ी पुरा के श्री मनीष बंसल, डवेरा के श्री शिवसिंह धनवाल और खिरका श्री प्रशांत कुमार के नाम शामिल है।
कलेक्टर श्री जांगिड़ द्वारा निर्देशित किया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं बकेट क्लेमिंग कार्य में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

