राज्य कृषि समाचार (State News)

रेशम समृद्धि योजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

03 जून 2026, छिन्दवाड़ा: रेशम समृद्धि योजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ – सहायक संचालक रेशम विभाग छिंदवाड़ा ने जानकारी दी कि रेशम संचालनालय मध्यप्रदेश की विभागीय रेशम समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए कृषकों की 01 एकड़ सिंचित निजी भूमि पर शहतूती (मलबरी) पौधारोपण कर मलबरी रेशम कृमि पालन अपनाने के लिये हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ किया जा रहा है।

सहायक संचालक ने  बताया कि इस योजना के लिये विभागीय वेबसाइट (https://eresharn.mp.gov.in) ई-रेशम पोर्टल 29 मई 2026 से लाइव (प्रारंभ) की जा चुकी है। इच्छुक किसान अपनी 01 एकड़ सिंचित भूमि पर रेशम उत्पादन की इस लाभकारी योजना को अपनाना चाहते हैं, वे पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रेशम अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements