Onion Price Today: महाराष्ट्र की मंडियों में ₹2500/क्विंटल तक बिका प्याज, जानिए मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल
17 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: Onion Price Today: महाराष्ट्र की मंडियों में ₹2500/क्विंटल तक बिका प्याज, जानिए मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल – देश की दो प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य- मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में आज प्याज के रेट में भारी अंतर देखने को मिला। Agmarknet के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कुछ मंडियों में किसानों को प्याज के अच्छे भाव मिले, तो कुछ जगहों पर दाम बहुत कम रहे। जानिए यह दोनों मंडियों के भाव और आवक के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज का हाल:
मध्य प्रदेश की 20 से अधिक मंडियों में प्याज की आवक दर्ज की गई। यहां कुल प्याज की आवक 454 क्विंटल रही और औसत भाव ₹666/क्विंटल रहा। एमपी में किसानों को सबसे कम भाव शाजापुर की मंडी में मिलें। जहां किसानों को एक क्विंटल प्याज की कीमत केवल ₹124 मिली।
वहीं बात करें सबसे अधिक भाव की तो, करैरा मंडी में प्याज का अधिकतम भाव ₹1700/क्विंटल तक पहुंचा, जो बाकी मंडियों की तुलना में काफी अधिक है। इसके अलावा, इंदौर मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव सिर्फ ₹250 रहा, जबकि अधिकतम ₹850 रहा।
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का हाल:
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज की भारी आवक रही। यहां कुल 4266 क्विंटल प्याज मंडियों में पहुंचा। जहां किसानों को औसत भाव ₹1097/क्विंटल मिला, जो मध्यप्रदेश से काफी बेहतर रहा। महाराष्ट्र में किसानों को सबसे अधिक भाव चंद्रपुर मंडी में ₹2500/क्विंटल तक मिला।
साथ ही, अकलुज, कालवन और मनमाड जैसी मंडियों में प्याज की कीमत ₹200/क्विंटल से शुरुआत हुई। इसके अलावा, राज्य की पिंपलगांव मंडी में प्याज का अधिकतम भाव ₹2011/क्विंटल तक गया, और भारी आवक (1330 क्विंटल) रही।
मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज रेट
बड़नगर | 33.6 | 580 | 680 | 680 |
बदनावर | 26.44 | 400 | 700 | 700 |
बैतूल(F&V) | 20.8 | 1100 | 1400 | 1200 |
भोपाल | 81.03 | 464 | 800 | 750 |
बुरहानपुर (F&V) | 6.5 | 700 | 1100 | 1000 |
इंदौर | 37.55 | 250 | 850 | 250 |
करेरा (F&V) | 0.6 | 1200 | 1700 | 1600 |
कुक्षी (F&V) | 1.4 | 700 | 1100 | 900 |
मुरैना | 12.5 | 800 | 1000 | 1000 |
पिपरिया(F&V) | 3 | 950 | 1800 | 1400 |
सागर (F&V) | 66.7 | 1000 | 1400 | 1200 |
सैलाना | 7.59 | 471 | 767 | 767 |
सनावद (F&V) | 1.4 | 1000 | 1500 | 1200 |
सारंगपुर | 30 | 326 | 600 | 600 |
सेंधवा (F&V) | 1.2 | 800 | 1200 | 1000 |
शाजापुर | 123.58 | 124 | 212 | 212 |
कुल | 454 | 666 |
महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज रेट
अकलुज | 32.5 | 200 | 1500 | 900 |
अमरावती (फल एवं सब्जी बाजार) | 44.9 | 1000 | 2000 | 1500 |
भुसावल | 6.8 | 500 | 1000 | 800 |
चंद्रपुर(गंजवाड) | 52 | 1500 | 2500 | 2000 |
कालवन | 695 | 200 | 1500 | 900 |
खेड़(चाकन) | 20 | 600 | 1400 | 1100 |
मनमाड | 300 | 200 | 1210 | 1000 |
पिंपल | 1330 | 300 | 2011 | 1125 |
पुणे(मोशी) | 62.1 | 400 | 1000 | 700 |
पुणे(पिंपरी) | 1.1 | 1200 | 1500 | 1350 |
सांगली (फले, भाजीपुरा मार्केट) | 578.6 | 500 | 1800 | 1150 |
वाशी नई मुंबई | 842.8 | 800 | 1800 | 1300 |
येवला | 300 | 126 | 1188 | 750 |
कुल | 4266 | 1097 |
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture