Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ जिले में एलोवेरा का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित   

23 अप्रैल 2025, टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में एलोवेरा का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  – मध्य प्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड आयुष मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार  देवरण्य योजना के अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद ग्वारपाठा के प्रचार प्रसार सहित अन्य विषयों पर टीकमगढ़ जिले के चारों ब्लॉक एवं निवाड़ी जिले के दोनों ब्लॉक में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान जिला टीकमगढ़ के ब्लॉक पलेरा, ब्लॉक जतारा, ब्लॉक बल्देवगढ़, ब्लॉक टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिला अंतर्गत ब्लॉक पृथ्वीपुर, ब्लॉक निवाड़ी में देवरण्य योजना के अंतर्गत एक जिला एक औषधि उत्पाद’ ग्वारपाठा के प्रचार प्रसार, अभिसरण के विभागों योजना एवं औषधीय पौधों की कृषि, संग्रहण, भंडारण, प्रसंस्करण, विपणन आदि विषयों परकृषक, संग्राहक, एफपीओ सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में एलोवेरा के औषधीय गुण धर्म और उनसे होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक डॉ राकेश प्रजापति कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ ,मास्टर ट्रेनर, आयुष विभाग से मास्टर ट्रेनर डॉ रूप माला भारती, डॉ बंशीलाल, डॉ. मुकेश यादव, डॉ हर्ष पस्तोर, डॉ. रामदयाल अहिरवार, डॉ. अरविंद साहू, डॉ कौशल किशोर कुम्हार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कृषि प्रबंधक श्री रमेश चंद्र जैन, उन्नत कृषक श्री बालाराम कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान  रहा ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com