राज्य कृषि समाचार (State News)

अक्टूबर को हरियाणा में किसान दो घंटे रेलवे ट्रैक रोक कर रोष जताएंगे किसान

27 सितम्बर 2024, गुरुग्राम: अक्टूबर को हरियाणा में किसान दो घंटे रेलवे ट्रैक रोक कर रोष जताएंगे किसान – किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर पिपली अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे किसान नेताओं ने सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया हैं। किसान नेताओं ने मंच से स्पष्ट किया कि इस अनदेखी को किसान कभी नहीं भूलेगा। इसके विरोध में तीन अक्टूबर को हरियाणा में किसान दो घंटे रेलवे ट्रैक रोक कर रोष जताएंगे।

Advertisement1
Advertisement

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों द्वारा मांगों को लेकर आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। किसान इसका बदला जरूर लेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को चेताया कि किसान भविष्य में एक होकर मजबूत लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून, किसानों का कर्ज और किसानों को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चले आंदोलन को 223 दिन हो गए हैं। मोर्चे ने निर्णय लिया था कि प्रदेश के चुनाव होने से पहले दो बड़ी किसान महापंचायत की जाएगी। एक पंचायत पहले हो चुकी है और दूसरी पिपली अनाज मंडी में हुई है। वहीं किसान मजदूर मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकारों को किसानों की अनदेखी का हिसाब देना होगा। किसान अब ऐसी नीति बनाएंगे कि कोई भी राजनीतिक दल उनकी ओर आंख उठाकर नहीं देखेगा।

उन्होंने कहा कि देश की सत्ता का रास्ता गांवों की गलियों से होकर गुजरता है। महापंचायत में ये लोग रहे मौजूद किसान महापंचायत को शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत मोहड़ी, राजस्थान के किसान नेता रणजीत राजू, किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह फोगाट, किसान नेता जसविंदर सिंह लोगोंवाल ने भी संबोधित किया।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement