Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी अपनी जबावदेही समझे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री की हिदायत

23 अक्टूबर 2024, भोपाल: नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी अपनी जबावदेही समझे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री की हिदायत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपनी जबावदेही को समझें और अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जनहित से जुड़े किसी भी मामले में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा की गई तनिक गडबड़ी भी सहन नहीं की जाएगी। इन मामलों में अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तिता सामने आने पर दोषी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री राजपूत मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल की संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने मैदानी और मुख्यालय स्तर पर पदस्थ नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को दो टूक कहा कि निगम द्वारा व्यापक स्तर पर उपार्जन की कार्रवाई के साथ अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। इसमें कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि निगम को लाभ में लाने के लिये ठोस रणनीति बनायें। इसके लिये जरूरी हो तो अन्य राज्यों की पॉलिसी का भी अध्ययन करें।

उपार्जन में लगे कर्मचारियों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

संचालक मंडल की बैठक में नॉन के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को 2023- 24 के उपार्जन कार्य हेतु सक्रिय योगदान के लिए 1 माह के मूल वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाने का निर्णय लिया गया है। नॉन के लगभग 800 अधिकारी-कर्मचारियों को यह लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए 3 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त खाद्य श्री सिवि चक्रवर्ती, एम.डी. नागरिक आपूर्ति निगम श्री पी.एन. यादव और उप सचिव वित्त श्री ओ.पी. गुप्ता सहित संचालक मंडल के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com