Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब वृक्ष कटाई की सरपंच सीधे नहीं दे सकेंगे अनुमति

17 अप्रैल 2025, भोपाल: अब वृक्ष कटाई की सरपंच सीधे नहीं दे सकेंगे अनुमति – प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की निजी भूमि पर वृक्ष कटाई की अनुमति गांव के सरपंच अब सीधे या ऑफलाइन नहीं दे सकेंगे। सरपंचों के इस अधिकार को राज्य के पंचायती राज संचालक छोटे सिंह ने स्थगित कर दिया है।

इसके स्थान पर अनुमति की प्रक्रिया आनलाईन कर दी गई है। संचालक ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को परिपत्र भेजकर कहा है कि राजस्व विभाग के राजपत्र दिनांक 13 जनवरी 2023 में ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षों को काटे जाने के लिए पटवारी की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया है। लेकिन अब ग्रामीणों की निजी भूमि पर वृक्षों की कटाई की अनुज्ञा संबंधी प्रक्रिया पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलॉईन संपादित की जाएगी। वर्तमान अप्रैल माह से किसी भी प्रकार का सरपंच द्वारा जारी किया गया ऑफलाईन अनुज्ञा पत्र मान्य नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की निजी भूमि पर पेड़ कटाई की अनुमति देने का अधिकार ग्राम पंचायत के सरपंच को दिया गया था। आवेदन पत्र की प्रविष्टि एवं स्वीकृति की प्रक्रिया से पंचायत के पदाधिकारियों, सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और इस कार्य की प्रभावी निगरानी की जाएगी। राजस्व विभाग के राजपत्र के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों को काटे जाने के लिए पटवारी की रिपोर्ट पर ग्राम पंचायत को अधिकृत किया गया था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com