Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब 8 वीं पास युवा को मिलेगा 50 लाख रुपए तक का लोन

6 अगस्त 2022, नीमच ।  अब 8 वीं पास युवा को मिलेगा 50 लाख रुपए तक का लोन – मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना- स्वरोजगार स्थापित करने करने के लिए शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं महत्त्वाकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत अब 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियां जो न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो, को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने हेतु रिटेल ट्रेड एवं सेवा क्षेत्र की परियोजना हेतु राशि रूपये एकलाख से लेकर 25 लाख तथा विनिर्माण श्रेणी की इकाई स्थापना हेतु राशि रुपये लाख से 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिह मोरे ने बताया, कि योजनांतर्गत 03 प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान 07 वर्ष के लिए तथा प्रचलित दर से ग्यारंटी शुल्क भी शासन द्वारा देय है। ऐसे बेरोजगार युवक,युवतियां जो कि स्वयं का व्यापार व्यवसाय, उद्योग, सेवा क्षेत्र की इकाई प्रारंभ करना चाहते है, योजना का लाभ लेकर ऋण प्राप्त कर सकते है। योजनांतर्गत आवश्यक न्यूनतम दस्तावेज पेनकार्ड, आधारकार्ड, मोबाइल नंबर 8 वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, कोटेशन, जाति प्रमाण पत्र, परियोजना प्रतिवेदन, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि है।

पात्र परियोजनाएं :

व्यापार, व्यवसाय- किराना, जनरल स्टोर, मोबाइल शॉप, ऐपरेल शॉप, फुटवियर शॉप, इलेक्ट्रोनिक, बुटीक, दुग्ध व्यवसाय, खाद्य पदार्थ विक्रय, अनाज विक्रय सब्जी व्यवसाय इत्यादि ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सेवा :

कस्टम हायरिंग परिवहन सेवा, रेस्टोरेंट, आई.टी. सर्विसेज, कंसलटेंसी, होटल, लेब, हॉस्टल, कॉलेज, स्कूल, नर्सरी, फोटोकॉपी, कम्प्यूटर सेंटर, टेलरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटो मोबाईल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी