Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को बनाया नोडल

17 अगस्त 2022, बुरहानपुर: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को बनाया नोडल – राज्य शासन ने प्रदेश में ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने और ड्रोन सेवाएँ प्रदान करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को नोडल विभाग तथा मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को नोडल एजेंसी घोषित किया है।

उक्त दोनों संस्थाएं  ड्रोन सेवाओं के संपादन के लिए ड्रोन डाटा के मानकों और प्रोटोकॉल का निर्धारण, ड्रोन स्थानिक डाटा रिपोजिटरी बनाने , तकनीकी विशेषताओं एवं संभावित सेवाओं के साथ ड्रोन सेवा प्रदाताओं को सूचीबद्ध करने  और शासन में सुधार के लिए विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में ड्रोन के संभावित उपयोग की पहचान करने के लिए तकनीकी सलाह देगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व दिसंबर, 2021 में राज्य शासन द्वारा ड्रोन नीति में संशोधन और ड्रोन टेक्नोलॉजी का सुशासन एवं शासकीय सेवाओं में नागरिकों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें