Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झारखंड: मंइयां सम्मान योजना

30 सितम्बर 2024, चाईबासा: झारखंड: मंइयां सम्मान योजना – विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल कोल्हान की सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रियों और शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं आयोजित हो रही हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडेय और मंत्री दीपक बिरुवा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में आम सभाएं आयोजित की जा रही है। पिछले दो दिनों से सुदूरवर्ती प्रखंडों का दौरा करके राजनीतिक माहौल तैयार किया जा रहा है। महिला मंत्रियों के द्वारा चाईबासा और चक्रधरपुर में रात्रि चौपालों का आयोजन भी किया गया जिसमें मंइयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया गया। आमसभाओं में कल्पना सोरेन ने लोगों के बीच जाकर कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के हक की राशि दबाए बैठी है और वह पूछती है कि हेमंत सोरेन ने क्या किया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों को गिनाते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। 

मंत्री दीपिका पांडेय ने अपनी सभाओं में चंपई सोरेन और गीता कोड़ा का नाम लिए बगैर कहा कि इन लोगों ने कोल्हान का विश्वास तोड़ा है और विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें जवाब देगी। 

इन सभाओं को मंत्री बेबी देवी ने भी संबोधित किया और उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हो रहे कार्यों को जनहित में बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com