राज्य कृषि समाचार (State News)

घंटों लाइनों में खड़े होने की टेंशन खत्म! अब किसान सीधे घर बैठे बेच सकेंगे उपज, ‘MP FARM GATE’ एप से मिलेगा बेहतर दाम

13 मई 2026, भोपाल: घंटों लाइनों में खड़े होने की टेंशन खत्म! अब किसान सीधे घर बैठे बेच सकेंगे उपज, ‘MP FARM GATE’ एप से मिलेगा बेहतर दाम – मध्यप्रदेश के देवास जिले के कृषकों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने और व्यापारियों से सीधे जोड़ने के लिए शासन द्वारा ‘MP FARM GATE’ एप की सुविधा प्रदान की गई है। यह एप किसानों के लिए घर बैठे ही उद्यानिकी एवं अन्य फसलें बेचने का एक सशक्त माध्यम है।

उप संचालक उद्यान ने बताया कि यह एक निःशुल्क एप हैं। एप के माध्यम से किसान अपने खेत, खलिहान से ही फसल बेच सकते हैं, किसान अपनी उपज के लिए मंडी के व्यापारियों से प्रतिस्पर्धी मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जिसे 10 अंकों के मोबाईल नंबर से आसानी से रजिस्टर किया जा सकता हैं।

उन्‍होंने कृषकों से अनुरोध किया है कि खेती की उपज के विक्रय के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराए। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ उ‌द्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालय उपसंचालक उ‌द्यान (बालगढ़ रोड़) देवास पर संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper

Advertisements