राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच कलेक्‍टर ने किया जिले के जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन

14 जून 2024, नीमच: नीमच कलेक्‍टर ने किया जिले के जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन – उप संचालक कृषि कार्यालय नीमच व्‍दारा कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्‍यालय नीमच पर जैविक खेती को  बढ़ावा  देने के लिए जैविक हाट का आयो‍जन किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग व्‍दारा नीमच जिले के जैविक किसानों की एक डायरेक्‍ट्री का प्रकाशन भी किया गया है। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद  व्‍दारा शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री भगवान सिंह  अर्गल एवं अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि  जैविक किसानों की इस डायरेक्‍ट्री में नीमच जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों के नाम, फोटो, पता मो.न., जैविक खेती का क्षेत्रफल, जैविक उत्पाद का विवरण आदि जानकारी प्रकाशित की गई है।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement