प्राकृतिक खेती से कमाल! कटनी के किसान ने महज 1 एकड़ में मटर उगाकर की 70 हजार की शानदार कमाई
17 फरवरी 2026, नई दिल्ली: प्राकृतिक खेती से कमाल! कटनी के किसान ने महज 1 एकड़ में मटर उगाकर की 70 हजार की शानदार कमाई – मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसानों का जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम इमलिया निवासी किसान मिथलेश हल्दकार ने परंपरागत खेती को पीछे छोड़ते हुए करीब 1 एकड़ सिंचित भूमि में मटर की खेती कर 58 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कृषि विभाग आत्मा योजना के मैदानी कर्मचारियों द्वारा दी गई सलाह पर अमल कर प्रगतिशील किसान मिथलेश हल्दकार ने 1 एकड़ में प्रदर्शन के लिए मटर की खेती की और इस दौरान उन्होंने ने प्राकृतिक खेती करते हुए मटर की फसल में जीवामृत और बीजामृत का उपयोग किया और मटर की कतार बोनी की कीट नियंत्रण के लिए नीमास्त्र का उपयोग किया इससे 1 एकड़ में 35 क्विंटल मटर का उत्पादन हुआ। जिसको बाजार में 2 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचने पर 70 हजार रुपये की आमदनी हुई। इस 1 एकड़ में मटर की खेती पर कुल 12 हजार रुपये की लागत आई।
इस प्रकार लागत काटकर मिथलेश हल्दकार को मटर की खेती से 58 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।इसके अलावा मिथलेश ने अब अपने 2 एकड़ की सिंचित जमीन पर परंपरागत पद्धति की गेहूं की खेती को पीछे छोड़कर अब प्राकृतिक तरीके से गेहूं की खेती शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के कारण जमीन एवं स्वास्थ्य दोनों खराब होने लगा था जिससे फसलों का उत्पादन भी घटने लगा था और खेत की उर्वरता भी घट गई थी जिससे मैंने प्राकृतिक और जैविक पद्धति से धान, गेहूं एवं सब्जियां उगाना शुरू किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

