Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चित्रकूट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला महोत्सव का किया समापन, विकास योजनाओं का किया ऐलान

28 अक्टूबर 2024, भोपाल: चित्रकूट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला महोत्सव का किया समापन, विकास योजनाओं का किया ऐलान –  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला महोत्सव के समापन समारोह में कहा कि अयोध्या की तरह चित्रकूट के विकास में भी सरकारें पूरा योगदान देंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सरकारें मिलकर चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभारने पर काम करेंगी। इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित महोत्सव में रामकथा के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को समाज में प्रसारित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि चित्रकूट को सबसे बेहतरीन तीर्थ स्थल बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है और दशहरे के दिन शस्त्र पूजन भी इसी क्रम में आयोजित किया गया। इसके अलावा दीपावली पर गोवर्धन पूजा को जनप्रतिनिधियों और मंत्रिमंडल के सहयोग से मनाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो वर्षों में मध्यप्रदेश की दुग्ध उत्पादन क्षमता को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है, जिसके लिए पशुपालकों को बोनस देने की योजना पर काम चल रहा है।

समारोह में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद गणेश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समारोह में कलाकारों ने रामकथा के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया, जिसमें श्रीराम राज्याभिषेक, रावण-अंगद संवाद, रावण मरण जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं। आयोजन में बघेली लोक गीतों के माध्यम से श्रीराम और माता सीता के जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com