Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 उदयपुर में आयोजित होगी “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप”,  ग्रामीण आजीविका के सतत विकास पर होगा मंथन

11 नवंबर 2025, उदयपुर: उदयपुर में आयोजित होगी “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप”,  ग्रामीण आजीविका के सतत विकास पर होगा मंथन – राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “नेशनल वर्कशॉप ऑन एग्रीकल्चर एण्ड लाइवस्टॉक एंटरप्रेनेयुरशिप” का आयोजन 11 से 13 नवम्बर, 2025 तक उदयपुर में किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग एवं  ओटाराम देवासी, माननीय राज्य मंत्री करेंगे।

इस अवसर पर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारीगण, सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य मिशन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वित्तीय संस्थानों, विभिन्न शैक्षणिक एवं विकास संस्थानों के प्रतिनिधि, तथा राजीविका से जुड़े अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाएं भाग लेंगी।

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय कार्यशाला में ग्रामीण आजीविका के सतत विकास के लिए कृषि एवं पशुधन उद्यमिता को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है — कृषि एवं पशुधन आधारित उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के लिए टिकाऊ आजीविका अवसरों का विस्तार तथा विभिन्न राज्यों और संस्थाओं के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यशाला के दौरान उद्यमिता मॉडल, नवाचार, मूल्य श्रृंखला विकास, वित्तीय समावेशन एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। यह आयोजन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह ग्रामीण भारत में आत्मनिर्भरता की नई राह भी प्रशस्त करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture