Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

26 फ़रवरी 2025, नागपुर: जैविक और प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी – क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र भारत सरकार कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय(आईएन एम डिवीज़न) नागपुर एवं जी‌. एच. रायसोनी विश्वविद्यालय, नागपुर के सहयोग से जैविक और प्राकृतिक खेती” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन वनामती ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में डॉ अजय सिंह राजपूत क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. प्रवीण कुमार वूटला, डॉ केविन गवली डीन रायसोनी विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज सोलंकी पूर्व संयुक्त सचिव आईएनएम एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त तेलंगाना सुश्री रानी कुमुदिनी, पद्मश्री पुरस्कार विजेता श्री चिंतला वेंकट रेड्डी, पद्मश्री पुरस्कार विजेता श्री भारत भूषण त्यागी, परभणी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रमणि मिश्रा, रायसोनी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुनील राय सोनी और कुलपति डॉ. मीणा राजेश भी उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. राजपूत ने आधुनिक अनुसंधान और पारंपरिक जैविक खेती तकनीकों के संयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “यदि हम पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक नवाचारों से जोड़ दें, तो हम एक टिकाऊ कृषि भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। समापन पर गतिशील पैनल चर्चा, इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर , नवाचार और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

आयोजन की सफलता में डॉ प्रवीण कुमार वूटला, डॉ. स्वपनिल मगर, डॉ प्रियंका मेहता, डॉ. सरिता कुमारी यादव, श्री बिहारी लाल, श्री रमेश चंद, श्री सुशील तलमले, डॉ. परेश बाविस्कर, डॉ. आशुतोष राजौरिया, प्रो. शुभाशीष रक्षित, डॉ. आशीष सारडा, डॉ. राकेश तुरकर आदि अधिकारी एवं कर्मचारीयों का सहयोग रहा ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com