राज्य कृषि समाचार (State News)

 9 अगस्त को पालमपुर में होगी चाय बोर्ड की राष्ट्रीय बैठक 

02 अगस्त 2024, पालमपुर: 9 अगस्त को पालमपुर में होगी चाय बोर्ड की राष्ट्रीय बैठक  – पालमपुर को चाय नगरी के नाम से जाना जाता है और उत्तर भारत की चाय की राजधानी भी कहा जाता है . टी बोर्ड ऑफ इंडिया की 250वीं बैठक पालमपुर में आयोजित की जा रही है। इससे स्थानीय चाय उत्पादकों को लाभ मिलेगा, वहीं इनके उत्थान को लेकर कई योजनाएं शुरू की जा सकतीं हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति एवं राष्ट्रीय टी बोर्ड के सदस्य विनय शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि भारतीय चाय बोर्ड वर्ष में चार बैठकें करता है तथा 14 वर्ष पहले ऐसी ही बैठक पालमपुर में आयोजित हुए थी। अब 14 वर्ष बाद फिर पालमपुर में यह बैठक होगी। इसमें चाय के उत्थान पर पॉलिसी बनेगा और इसका लाभ स्थानीय चाय उत्पादकों को होगा। श्री शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान बना चुकी कांगड़ा चाय का क्षेत्रफल धर्मशाला से बीड़ तक फैला है। उन्होंने बताया कि स्थानीय चाय उत्पादकों ने कुछ प्रस्ताव भेजे हैं, इनपर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा चाय के विस्तार व प्रसार के लिए पहले भी एयर पोर्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बड़े-बड़े मॉल पर चाय कैफे खोलने की मांग उठी थी। बैठक का फोकस चाय का उत्थान रहेगा। हालांकि पालमपुर में अनेक चाय उत्पादक निजी तौर पर इसका निर्यात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में टी टूरिज्म की भी बड़ी संभावनाएं हैं, इसे भी बैठक में उठाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति एवं राष्ट्रीय टी बोर्ड के सदस्य विनय शर्मा ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से चाय को प्रोत्साहन मिला है। कृषि वैज्ञानिकों ने चाय बागानों में शोध कर सुधार लाया है। लेकिन दुर्भाग्य कि प्रदेश सरकार ने कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि टूरिस्ट विलेज की स्थापना में पर्यटन विभाग को हस्तांतरित कर दी। हालांकि शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक व विद्यार्थी इसका विरोध कर रहे हैं। यदि कृषि केंद्रीय विवि बनता है तो 500 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने स्थानीय विधायक से भी इसपर हस्तक्षेप करने की मांग की। पर्यटन विलेज अन्य जगहों पर बनाया जा सकता है। उन्होनें भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा शीघ्र ही इस संदर्भ में विवि कुलाधिपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement