नरसिंहपुर: हितग्राहियों की ई- केवाईसी पूर्ण करने की समय सीमा 30 जून तय
27 मई 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: हितग्राहियों की ई- केवाईसी पूर्ण करने की समय सीमा 30 जून तय – पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही सभी हितग्राहियों के द्वारा पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ई-केवायसी की कार्यवाही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सी.एस.सी. केन्द्र द्वारा, पीएम किसान एप के माध्यम से फेस रिकग्निेश का उपयोग कर संबंधित हितग्राही अथवा व्ही.एन.ओ. के द्वारा सम्पादित की जा सकती है। वर्तमान वर्ष में बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए 30 जून 2026 की समय सीमा नियत की गई है।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी निर्देशों के परिपालन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक तहसील के ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करने का सेक्टरवार शेड्यूल जारी कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कैम्प के माध्यम से पीएम किसान ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग, सस्पेक्टेड हितग्राहियों का सत्यापन, लंबित सेल्फ रजिस्ट्रेशन, फार्मर रजिस्ट्री, लंबित सीमांकन, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही और खाद्य संबंधित लंबित सत्यापन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त कैम्पों में तहसीलदार/ नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, एस.ए.डी.ओ./ आर.ई.ओ. में से किसी एक अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक पटवारी के प्रभारी के हल्कों में पृथक-पृथक दिनों में कैम्प का आयोजन किया जाए। पीएम किसान हितग्राहियों की संख्या और लंबित फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर कैम्प आयोजन के दिवस निर्धारित करेंगे। उक्त कैम्पों के साथ-साथ पंचायतों में आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट आदि की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

