राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर: खमरिया गौशाला में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

27 मई 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: खमरिया गौशाला में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – पशुपालन विभाग की जिला मुख्यालय टीम द्वारा खमरिया गौशाला में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर पशुधन के संरक्षण एवं उपचार के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान गौशाला में मौजूद समस्त पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर 5 पशुओं का उपचार, 2 गर्भ परीक्षण, एक कृत्रिम गर्भाधान एवं 25 पशुओं का एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण किया गया। यह शिविर उप संचालक पशुपालन डॉ. सुनील बृजपुरिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का संचालन डॉ. नितिन किरार के मार्गदर्शन में डॉ. सार्थक विश्वकर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए पशुधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements