Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर: प्राकृतिक खेती विषय पर 19 एवं 20 जून को कार्यशाला आयोजित होगी

12 जून 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: प्राकृतिक खेती विषय पर 19 एवं 20 जून को कार्यशाला आयोजित होगी – राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 एवं 20 जून 2026 को जिले में दो स्थानों पर प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजित कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों और अनुभवी व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यशाला में खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञों, कृषकों के साथ- साथ आजीविका मिशन के समूह सदस्यों, कृषि सखी को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यशाला की सम्पूर्ण व्यवस्था उप संचालक कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग नरसिंहपुर करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture