Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम: उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण जारी

02 मई 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम : उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण जारी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोहागपुर एसडीएम श्रीमती प्रियंका भल्लावी सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा सेमरी हरचंद मंडी परिसर स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।

इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने एवं तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि उपार्जन कार्य में गति आए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें