राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

18 फरवरी 2026, बैतूल: बैतूल में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ –  जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम रबी 2025-26 में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पालिसी वितरण कार्यक्रम का क्रियान्वयन एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार के आदेश अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ 2025 में बीमित कृषकों को पॉलिसी वितरण किया जाना है। इसी के तहत बैतूल में  गत दिनों  ‘ मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पालिसी ‘ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर श्री आनंद कुमार बडोनिया, सहायक संचालक श्री दीपक कुमार सरियाम, सहायक संचालक आर एस राजपुत, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के जिला प्रबंधक श्री राकेश कुमार बैरवा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान कृषकों को पॉलिसी का वितरण किया गया।

डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर श्री आनंद कुमार बडोनिया ने बताया कि वर्तमान रबी मौसम में जिले के 86692 किसानों द्वारा 296853 आवेदन पत्र फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज कराए गए हैं, जिन्हें एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा फसल बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई जाएगी। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा कृषकों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ई पॉलिसी प्रदान की गई है एवं कृषक स्वयं व्हाट्सएप चैट बोट 7065514447 के माध्यम से ई पॉलिसी डाउनलोड कर सकते हैं।

फसल बीमा अंतर्गत यह पॉलिसी किसानों के लिए प्रीमियम जमा की पावती होने के साथ-साथ फसल नुकसान अंतर्गत निर्धारित बीमा दावा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज है। रबी 2025- 26 में फसल बीमा करने वाले किसान से आग्रह है कि अपनी फसल बीमा पॉलिसी अवश्य रूप से। ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ ‘ कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का क्रियान्वयन जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर में किया जाएगा एवं बीमित कृषकों को पॉलिसी वितरण किए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements