State News (राज्य कृषि समाचार)

मानसून की बेरुखी जारी

Share

14 जुलाई 2021, इंदौर ।  मानसून की बेरुखी जारी – जुलाई का आधा महीना बीतने को है , लेकिन मध्यप्रदेश में अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई है। मानसून की बेरुखी जारी है।  बौछारों के रूप में हुई छुटपुट बारिश से कुछ स्थानों पर फसलों को  जीवनदान जरूर मिला है , लेकिन फसलों को तेज़ बारिश की दरकार है। अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन -चार दिन भी हल्की बौछारें ही पड़ेंगी ,इससे राज्य में उमस और तापमान बढ़ेगा। राज्य के 21 जिलों में अभी तक सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। प्रदेश में 1 जून से अब तक औसत सामान्य से 16 प्रतिशत  कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर पश्चात बिजली की चमक के साथ बुरहानपुर में मध्यम, अलीराजपुर और दक्षिण खरगोन में हल्की वर्षा संभावित है। चंबल और इंदौर संभाग में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। अलीराजपुर में दो , भिंड में एक और श्योपुर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इसके अलावा तीन लोग घायल हुए हैं।

मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24  घंटों में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं , उसके अनुसार  पश्चिमी मध्यप्रदेश में धार जिले के कुक्षी में सर्वाधिक 80 मिमी वर्षा हुई है।  वर्षा के आंकड़े इस  प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश–   धार (कुक्षी – 80, बाग – 20, डही – 20, धरमपुरी – 18, मनावर – 16, सरदारपुर – 16, बदनावर – 13.5, गंधवानी – 11, तिरला – 8, नालछा – 7.4, सिटी – 1.2),  अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 44, सोंडवा – 30, सिटी – 28.6, उदयगढ़ – 22.2, जोबट – 22, चं.शे.आ. नगर – 17),  बड़वानी (चाचरीयापाटी – 37, अंजड़ – 27, वरला – 14.2, ठीकरी – 10, राजपुर – 5, निवाली – 3.2, तलुन केवीके – 1.5, सिटी – 0.2),  रतलाम (बाजना – 34, सैलाना – 12, पिपलौदा – 12, जावरा – 10, सिटी – 7.4, रावटी – 5, ताल – 3),  देवास (सतवास – 32, बागली – 22, उदयनगर – 18, खातेगांव – 12, टोंकखुर्द – 9, सोनकच्छ – 4, कन्नौद – 1),  बैतूल (चिचोली – 27.3, प्रभातपट्टन – 16.2, मुलताई – 3, भैंसदेही – 3),  झाबुआ (राणापुर – 18, थांदला – 6, रामा – 5.2, पेटलावद – 5.2, सिटी – 2),  खण्डवा (खालवा – 14, न्यू हरसूद – 2, पुनासा – 2),  हरदा (खिरकिया – 13.4, सिटी – 2.5),  भिंड (मऊ – 14),  *सीहोर* (जावर – 11, आष्टा – 2),  खरगोन (भीकनगांव – 9, झिरन्या – 7, सेगांव – 4, सनावद – 2.5, बड़वाह – 2),इंदौर (देपालपुर – 7.5, सिटी – 1.2),  मंदसौर (सीतामऊ – 6.2, गरोठ – 0.8),  अशोकनगर (सिटी – 6, एंवरी केवीके – 2),  नीमच (सिटी – 5, मनासा – 4),  श्योपुर कलां (बड़ौदा – 5, सिटी – 1),  होशंगाबाद (बनखेड़ी – 4.8),  बुरहानपुर (नेपानगर – 1, सिटी – 0.6),  *गुना* (कुम्भराज – 1),  *शाजापुर* (सिटी – 1),  *उज्जैन* (सिटी – 0.8) और पचमढ़ी में (1.0) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश–  शहडोल (ब्यौहारी – 7),  सतना (उचेहरा – 7),  सिंगरौली (सिटी – 5.2),  बालाघाट (मलाजखंड – 4.6),  छिंदवाड़ा (परासिया – 2.1, सिटी – 0.6),  डिंडोरी (अमरपुर – 1, समनापुर – 1), मिमी और  जबलपुर (सिटी – ट्रेस ) की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *