State News (राज्य कृषि समाचार)

श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री को मछुआ महासंघ के लाभांश का चेक भेंट किया  

Share

13 मई 2022, इंदौर । श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री को मछुआ महासंघ के लाभांश का चेक भेंट किया – जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात  की और मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित की ओर से मत्स्य उत्पादन वर्ष 2021-22 की लाभांश राशि 5 करोड़ 11 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया। यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के अपेक्षा 27 प्रतिशत अधिक है।  मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की टीम को बधाई दी।

इस मौके पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व किसान पुत्र श्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज का उत्थान हो रहा है। मछुआ समाज मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों की फसल विदेशों में तो पहुंच रही है, इसके साथ ही हम अच्छी क्वालिटी की मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष मछली उत्पादन में 154 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में इसके साथ-साथ झींगा का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय मछुआ भाइयों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।  इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक मत्स्य श्री भरत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: मक्का का एमएसपी 8 वर्षों में 43 प्रतिशत बढ़ाया गया: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *