Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मप्र ऑटो शो  28 से  30 अप्रैल तक

27 अप्रैल 2022, इंदौर ।  मप्र ऑटो शो  28 से  30 अप्रैल तक – मप्र को ऑटो मोबाईल का हब बनाकर ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देने और प्रदेश में निवेश और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के  उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मप्र इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआईडीसी ) के माध्यम से मप्र ऑटो शो -2022 का आयोजन किया जा रहा है , जो 28 से 30 अप्रैल तक सुपर कॉरिडोर ,इंदौर और नैट्रेक्स ऑटो टेस्टिंग ट्रेक पीथमपुर में होगा ।

उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान देश -विदेश की 100  बहुप्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल मेन्युफेक्चरिंग एवं ऑटो मोबाईल कम्पोनेंट मेन्युफेक्चरिंग कंपनियों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। जैसे -ई- व्हीकल्स ,ईंधन चलित पैसेंजर कार ,कमर्शियल व्हीकल ,एग्रीकल्चर व्हीकल के अलावा अर्थ मूविंग और कंस्ट्रक्शन व्हीकल शामिल हैं।

एग्रीकल्चर व्हीकल के तहत महिंद्रा एन्ड महिंद्रा ,टैफे और जॉन डियर जैसी बड़ी कंपनियां भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावापराली जलाने से रोकने हेतु उपयोग में आने  वाली मशीनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। पहले दिन प्रदर्शनी आरम्भ होगी ,जबकि ऑटो शो का औपचारिक शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29  अप्रैल को दोपहर पौने तीन बजे करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile