Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन की मंडियां बंद रहने की सूचना

13 जनवरी 2023, खरगोन: खरगोन की मंडियां बंद रहने की सूचना – खरगोन में 14 जनवरी से 16 जनवरी तक अनाज मंडी व 15 जनवरी से 16 जनवरी तक कपास मंडी में नीलामी का कार्य बंद रहेगा। यह जानकारी मंडी सचिव श्री केडी अग्निहोत्री ने दी।

मंडी सचिव श्री केडी अग्निहोत्री ने बताया कि 14 जनवरी को बैंक अवकाश, 15 को रविवार साप्ताहिक अवकाश व मकर संक्रांति पर्व तथा 16 जनवरी को कर उकरांती पर्व होने से अनाज मंडी में नीलामी कार्य बन्द रहेगा। इसी तरह कपास मंडी 15 जनवरी को मकर संक्रांति एवं 16 जनवरी को कर उकरांती पर्व होने से कपास मंडी में भी नीलामी कार्य बंद रहेगा।

इस संबंध में मंडी व्यापारी संघ द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में कपास व अनाज नीलामी में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है। मंडी सचिव ने आग्रह किया है कि असुविधा से बचने के लिए इन तिथियों में कृषक बन्धु अपनी कृषि उपज अनाज व कपास मण्डी प्रांगण विक्रय के लिए ना लाएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )