Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

Mp कृषि विभाग की मुस्तैदी: अनाधिकृत उर्वरक भण्डारण और विक्रय करने वाले व्यपारियों के खिलाफ FIR दर्ज

01 अगस्त 2025, भोपाल: Mp कृषि विभाग की मुस्तैदी: अनाधिकृत उर्वरक भण्डारण और विक्रय करने वाले व्यपारियों के खिलाफ FIR दर्ज – मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में खरीफ मौसम के तहत किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त कृषि आदान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल का गठन किया गया है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार यह दल सतत निरीक्षण व निगरानी कर रहा है और कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।

कल्याणपुरा में सूचना के बाद दल की त्वरित कार्रवाई

30 जुलाई 2025 को झाबुआ जिले के विकासखंड झाबुआ के कल्याणपुरा क्षेत्र में अनधिकृत रूप से उर्वरक का भंडारण और अधिक दर पर विक्रय की सूचना मिलने पर, जिला स्तर पर गठित राजस्व और कृषि विभाग के संयुक्त दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुरा पहुंचकर जांच की।

कल्याणपुरा-पेटलावद रोड पर स्थित एक गोदाम में भंडारित उर्वरकों की जानकारी मांगे जाने पर, मौके पर मौजूद किसानों और अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि वहां अनधिकृत तरीके से उर्वरक भंडारित किया गया है और उन्हें मनमाने भाव पर बेचा जा रहा है, साथ ही बिल भी नहीं दिया जाता।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनाधिकृत विक्रेता पर FIR दर्ज

दल द्वारा नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हुए कल्याणपुरा निवासी रवि राठोर के विरुद्ध पुलिस थाना कल्याणपुरा में FIR दर्ज कराई गई। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की सतर्कता और किसानों के हित में की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग की किसानों से अपील

उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, झाबुआ  एन.एस. रावत ने बताया कि जिले के किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए गठित दल सतत निगरानी में लगा हुआ है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत/पंजीकृत कृषि आदान विक्रेताओं से ही कृषि सामग्री खरीदें और निर्धारित दर पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com