Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अधिकारियों को बैंकिंग प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू

27 जून 2022, रायपुर । अधिकारियों को बैंकिंग प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू – अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान तथा बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ। इस बीच अपेक्स बैंक एवं बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) के मध्य प्रशिक्षण कार्यक्रम पर एमओयू हुआ। इससे नाबार्ड के साथ मिलकर बर्ड के माध्यम से छत्तीसगढ़ के प्राथमिक सोसाइटी पैक्स, जिला सहकारी बैंक तथा अपेक्स बैंक के सहकारी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीगण सही ढंग से प्रशिक्षण ले सकेंगे। इससे उन्हें एक्ट तथा नये प्रोविजन तथा बैंकिंग टेक्नालॉजी की पूरी तरह से जानकारी मिलेगी और वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से कर पाएंगे।

एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की सहकारिता क्षेत्र का पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण संस्थान से एमओयू हुआ है। एमओयू के तहत छत्तीसगढ़ में सतत् रूप से संकाय सदस्यों तथा विषय-विशेषज्ञों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की सहकारिता आंदोलन को अधिक सक्षम और सुदृढ़ बनाने में मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी अधिकारियों को उन्नत तथा आधुनिक खेती के प्रसिद्व एकेएफ नर्सरी चौहान हाई-टेक फार्म गिरहोला (अहिवारा) जिला दुर्ग तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का अध्ययन भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर संयुक्त संचालक बर्ड कोलकाता श्रीमती अर्चना सिंग, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, नाबार्ड महाप्रबंधक श्री महेश गोयल, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के.एन. कान्डे, तेलंगाना स्टेट को-आपरेटिव्ह बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर श्री पी. मोहनीह, बर्ड कोलकाता की विषय-विशेषज्ञ श्रीमती भावना पाल, अपेक्स बैंक डीजीएम एवं प्राचार्य श्री भूपेश चन्द्रवंशी, अपेक्स बैंक एजीएम श्री एल.के. चौधरी, श्री अजय भगत एजीएम व शाखा प्रबंधक पंडरी, प्रबंधक श्री जी एस ठाकुर, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ रायपुर श्री एस. के. जोशी, दुर्ग सीईओ श्रीमति अपेक्षा व्यास, जगदलपुर श्री आर.ए. खान, अंबिकापुर श्री एस.के.वर्मा, बिलासपुर श्री प्रभात मिश्रा तथा अपेक्स बैंक व जिला सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपथित थे.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मद्रास फर्टिलाइजर्स का दौरा किया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें