राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: कैलारस में फसल बीमा योजना का प्रशिक्षण आयोजित

28 फरवरी 2026, मुरैनामुरैना: कैलारस में फसल बीमा योजना का प्रशिक्षण आयोजित – सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में विकासखंड कैलारस में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को फसल बीमा योजना की प्रक्रियाओं, लाभों एवं दावा निपटान संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना  था ।

कार्यक्रम में उपायुक्त, सहकारिता विभाग श्रीमती अनुभा सूद ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए फसल बीमा की उपयोगिता एवं प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में इसके संरक्षणात्मक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषकों से योजना का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उप निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल श्री गौरव कुमार शाक्य ने निगम की गतिविधियों तथा कृषक हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।  प्रशिक्षण सत्र में सीईओ, आई.एस.ई.डी., भोपाल श्री लक्ष्मीकांत बारखने द्वारा तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक कृषकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योजना से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। आयोजन को किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषक हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम अधिकारी श्री राहुल कुशवाह द्वारा किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements