Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण एवं फसल बीमा पाठशाला आयोजित  

17 दिसम्बर 2022, बैतूल: प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण एवं फसल बीमा पाठशाला आयोजित – कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत गुरुवार 15 दिसंबर को विकासखंड मुलताई के ग्राम पंचायत दुनावा के ग्राम मुसाखापा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का समूह निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उपस्थित कृषकों को रसायन मुक्त खेती एवं जमीन सुधार के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पाठशाला भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में आत्मा परियोजना के बीटीएम श्री इंद्रकुमार झारिया व फसल बीमा कंपनी के तहसील प्रतिनिधि श्री सचिन झाड़े, ग्राम मुसाखापा के आत्मा योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय पुरस्कृत कृषक श्री संतोष  मांटेकर सहित गांव के किसान उपस्थित थे।

फसल बीमा कंपनी के तहसील प्रतिनिधि श्री सचिन झाड़े बताया कि फसल बीमा जागरूकता पाठशाला में किसानों को जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी सीजन 2022-23 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यावसायिक/ग्रामीण/ सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करवा कर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें- गेहूं सिंचित के लिए 600 रुपए, गेहूं असिंचित 375 रुपए, चना 480 रुपए, राई-सरसों 459 रुपए, अलसी 345 रुपए, मसूर 405 रुपए निर्धारित की गई है। बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी योजना फसल बीमा में अधिक से अधिक किसान जुड़ें तथा अऋणी किसान बैंक, जन सेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये आवश्यक दस्तावेज भू- ऋण अधिकार पुस्तिका/ बी-1 की छायाप्रति, बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (15 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें